फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ई-लॉटरी से 23 किसानों को कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के तहत अनुदान पर कृषि यंत्र खरीदने के लिए दूसरे चरण में 23 किसानों का ई-लॉटरी के माध्यम से चयन किया गया। वहीं लक्ष्य के बराबर बुकिंग होने पर छह किसानों का चयन कृषि निदेशालय स्तर से स्वत: किया गया है।
विज्ञापन

सीडीओ पवन कुमार मीना की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय समिति के समक्ष ई-लॉटरी की प्रक्रिया पूरी कराई गई। उप कृषि निदेशक ने बताया कि एसएमएएम और फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) योजना के तहत सात से 27 अक्तूबर तक ऑनलाइन बुकिंग कराई गई थी। इसमें 108 किसानों ने कृषि यंत्रों के लिए आवेदन किया था।
चयनित किसानों को पैडी स्ट्रॉ चॉपर, बेलर, रीपर कम बाइंडर, सुपर सीडर, पावर टिलर, पावर वीडर, मल्टीक्रॉप प्लांटर समेत विभिन्न कृषि यंत्रों की खरीद पर अनुदान दिया जाएगा। उप कृषि निदेशक ने बताया कि यंत्र खरीदने से पहले उसकी कीमत की 50 प्रतिशत धनराशि किसान को अपने बैंक खाते से विक्रेता के खाते में भेजनी होगी। सत्यापन के दौरान भुगतान का प्रमाण भी प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें