फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: महिला की शिनाख्त के लिए 22 विशेष टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के कोर्रा कनक मोड़ से मुत्तौर रोड पर सड़क किनारे झाड़ियों के बीच स्थित खंती से करीब महिला का शव बरामद हुआ था। महिला की हत्या कर शव वहां फेंका गया था। उसकी पहचान कराने के लिए एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बुधवार शाम पुलिसकर्मियों की विशेष टीमें गठित कीं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में टीमों को निर्देश देने के बाद संभावित स्थानों के लिए रवाना किया गया। एसपी ने बताया कि कुल 22 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। इन्हें यूपी और मध्य प्रदेश के 15 जनपदों में भेजा गया है। टीमें संबंधित क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगी। साथ ही स्थानीय थानों और ग्रामीणों से संपर्क कर महिला की पहचान और उसके संबंध में जानकारी जुटाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें