फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 करोड़ खर्च फिर भी 70 गांवों में बिजली नहीं

Tue, 20 Feb 2018 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पंडित दीन दयाल विद्युतीकरण योजना से भी 70 गांवों और मजरों में बिजली का संकट है। इन गांवों के लिए ट्रांसफार्मर और तार तो आ गए लेकिन विभाग की हीलाहवाली के चलते गांवों तक नहीं पहुंचे। ट्रांसफार्मर और तार मुराइनटोला भंडारगृह में कबाड़ हो रहे हैं।
विज्ञापन


मुराइनटोला भंडारगृह में लगने के लिए 25, 63 और 100 केवीए के 186 ट्रांसफार्मर और करीब पचास बंडल तार रखे हुए हैं। अमौली ब्लाक के भवराजपुर में पोल लगे हैं लेकिन ट्रांसफार्मर न मिलने से कनेक्शन नहीं दिए गए। यही हालात मलवां ब्लाक के जैतीखेड़ा का है। यहां आधे गांव में पोल लगाने के बाद न तो ट्रांसफार्मर लगाया गया और न ही तार खींचा गया। देवमई ब्लाक के रूसी गांव, खजुहा ब्लाक के धाना और मौहारी गांव, देवमई ब्लाक के भैरमपुर गांव में भी अंधेरा है। इन गांवों में विद्युतीकरण का काम चौपट है।

विभाग के मुताबिक पंडित दीनदयाल विद्युतीकरण के अंतर्गत 42 करोड़ के बजट में अब तक करीब 22 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। सदर विधायक विक्रम सिंह ने मुराइनटोला वर्कशाप का निरीक्षण करने के बाद अब शासन को पत्र भेजकर मामले की जानकारी दी है।
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था को दी जाएगी नोटिस
अधीक्षण अभियंता आरआर सिंह का कहना है कि कार्यदायी संस्था को नोटिस देकर जानकारी ली जाएगी। शासन के मंशानुरूप गांवों में विद्युतीकरण कराया जा रहा है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें