फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों को पुल निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर(खागा)। यमुना नदी पर दोआबा, बांदा व चित्रकूट को जोड़ने वाले निर्माणाधीन किशनपुर-दादों पुल का रविवार को विधायक कृष्णा पासवान ने निरीक्षण किया। सेतु निगम के अधिकारियों से बात की और पुल निर्माण के तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

यमुना नदी का पुल दो साल से निर्माणाधीन है। इस पुल के बनने से खागा तहसील के लोगों को बांदा, चित्रकूट जाने का सीधा मार्ग मिल जाएगा। विधायक ने कहा कि कार्यदायी संस्था को पुल निर्माण में तेजी लाएं। इस मौके पर खागा चेयरमैन गीता सिंह, किशनपुर नगर पंचायत सभासद मनोज शुक्ला और भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अरविंद मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें