फतेहपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने रविवार को डाक बंगला में 10 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। सांसद निधि से सीसी रोड, बरातशाला, तहसील के अधिवक्ताओं के सभागार, इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाए जा रहे हैं।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि 12 करोड़ 81 लाख रुपये से 148 सीसी रोड का निर्माण हुआ। चार करोड़ आठ लाख रुपये से 34 बारातशाला बनाए गए हैं। 32 सीसी रोड का काम अभी शुरू है, इसमें दो करोड़ 57 लाख रुपये खर्च होंगे। 65 लाख रुपये से तीनों तहसील में अधिवक्ताओं के सभागार का निर्माण हुआ। दो करोड़ 21 लाख से 346 इंडिया मार्का हैंडपंप लगाए गए हैं। 10-10 लाख रुपये से पटेल सेवा संस्थान, लोधी सामुदायिक मिलन केंद्र और पासी सामुदायिक मिलन केंद्र का निर्माण कराया गया है। चार लाख 93 हजार रुपये से जिला ग्राम्य विकास कार्यालय की मरम्मत कराई गई है। सात लाख रुपये से जिला चिकित्सालय में क्षय रोग वार्ड में एक्स-रे मशीन व 20 लाख रुपये बावनी इमली बिंदकी, 10 लाख 51 हजार रुपये ठाकुर दरियाव सिंह स्मारक में बाउंड्रीवाल में खर्च किया गया। इस मौके पर अपर्णा सिंह, सुनिधि तिवारी, रघुवीर लोधी भी मौजूद रहे।
-------------------