फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार करते समय कुचल कर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। कोहरे का कहर सोमवार को भी दिखा। सड़क हादसों में चकरसूलपुर गांव के पास एक युवक की मौत हो गईं। वह सड़क पार कर रहा था। एक अन्य घटना में कढ़ीवा गांव के पास तीन ट्रक आपस में भिड़ गए। हादसे में कई लोग घायल हो गए। दो की नाजुक हालत देखकर कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है।

पहला हादसा सुबह साढ़े छह बजे ललौली थाना क्षेत्र के बांदा-सागर मार्ग पर चकरसूलपुर गांव के पास हुआ। दयाल भट्ठा के सामने सड़क पार करते समय एक व्यक्ति को कोई वाहन रौंदता हुआ भाग निकला। सूचना पाकर पुलिस ने घायल को प्राइवेट वाहन से सदर अस्पताल भेजा। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ मार्ग पर कढ़ीवा गांव के पास सुबह आठ बजे ओवरटेक करने में मौरंग के दो ट्रक भिड़ गए। इनकी चपेट में एक और ट्रक आ गया। इसमें एक ट्रक के परिचालक कानपुर देहात जिले के मूसानगर थाना के जाबनापुर गांव निवासी छोटे लाल के बेटे राजू (20) व दूसरे ट्रक में चालक अमेठी जिले के गौरीगंज थाने के मुराइनपुरवा निवासी अब्दुल मजीद के बेटे आजाद बाबू (30) गंभीर रूप से घायल हो गए।

एसओ उदयवीर सिंह ने जानकारी पर दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल भिजवाया। यहां से दोनों को नाजुक हालत में कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।

सड़क पार कर रहे युवक की कुचलकर मौत
चकरसूलपुर गांव के पास हुआ हादसा
कढ़ीवा गांव के पास भिड़े तीन ट्रक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें