फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से कार सवार दंपति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। बांदा-सागर रोड पर तपस्वी नगर के पास सोमवार दोपहर ट्रक की टक्कर से कार सवार दंपति घायल हो गए। कार में बैठे पिता और बेटी को भी चोट लगी। यह परिवार त्योहार देने के लिए बांदा जा रहा था। घायलों को समाजसेवी अशोक तपस्वी ने निजी एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया।

लखनऊ के इंद्रानगर निवासी आरवी शुक्ला (55) भतीजे के घर सोमवार को त्योहार देने कार से बांदा जा रहे थे। बांदा जिले के आवास विकास कालोनी में रहने वाले इनके भतीजे मनोज की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। आरवी शुक्ला के साथ कार में प्राइवेट कंपनी में जॉब करने वाले बेटे संजय शुक्ला (35), बहू निहारिका (30) और पौत्री उर्मिला (7) भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार संजय चला रहे थे। परिजनों ने बताया कि कार को पीछे से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक के चक्कर में टक्कर मारी और भाग निकला। संजय और निहारिका की हालत गंभीर होने के कारण कानपुर रेफर कर दिया गया है।

ट्रक की टक्कर से कार सवार चार लोग घायल
दादा-पौत्री भी हो गए चुटहिल, दंपति कानपुर रेफर
त्योहार देने के लिए भतीजे के घर जाते हुए हादसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें