अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिला विकास अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी को ज्ञापन दिया। इसमें बीडीओ की अध्यक्षता में प्रधानों की बैठक कराने की मांग की।
जिलाध्यक्ष नदीमउद्दीन पप्पू ने कहा कि खंड विकास अधिकारियों की अध्यक्षता में प्रधान और पंचायत सचिवों की बैठक कराई जाए। उसमें उनके कर्तव्य, अधिकार और शासन के निर्देशों को बताया जाए। इससे प्रधान और सचिवों के बीच के मतभेद दूर होंगे। आपसी मतभेद से विकास कार्य प्रभावित होते हैं।
उन्होंने कहा कि हर महीने बैठक कराने से प्रधान अपनी समस्याएं बीडीओ को बता सकेंगे। इस मौके पर धर्मेंद्र उर्फ बड़कू सिंह, सरफराज हुसैन, विमल प्रकाश शुक्ल, महिमा सिंह, अरविंद उमराव, राजू सचान, सूरजपाल सिंह, गोविंद प्रजापति, भूपेंद्र सिंह, पंकज शुक्ला भी मौजूद रहे।