फतेहपुर। ओवरलोडिंग के लोकेटरों पर कार्रवाई तेज होने के बाद सिंडिकेट का नेटवर्क कमजोर पड़ गया है। इसका असर मंगलवार को खनन, परिवहन और जिला टास्क फोर्स की कार्रवाई में दिखा। अलग-अलग स्थानों पर 39 वाहनों पर कार्रवाई की गई। इनसे 8.96 लाख रुपये की वसूली की गई।
खनन विभाग ने 12 ओवरलोड ट्रकों को सीज कर 1.16 लाख रुपये वसूले। जिला टास्क फोर्स ने 12 वाहनों का चालान कर 80 हजार रुपये वसूले, जबकि परिवहन विभाग ने नाै वाहनों को सीज और छह का चालान किया। इनसे करीब सात लाख रुपये का राजस्व वसूला गया।
एआरटीओ प्रवर्तन प्रयागराज राजीव कुमार ने बताया कि कुछ वाहन चालकों ने नंबर प्लेट पर मिट्टी लगा रखी थी ताकि उनका ऑनलाइन चालान सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे से न हो सके। ऐसे वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।