फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशालाओं को दुरुस्त करने को निकली अफसरों की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। गोशालाओं की हकीकत जानने का सिलसिला दूसरे दिन शनिवार को भी चलता रहा। जिलाधिकारी संजीव सिंह शहर के समीप रारा ग्राम पंचायत में संचालित गोशाला को देखने पहुंचे। यहां उनके साथ एसडीएम सदर प्रहलाद सिंह और परियोजना निदेशक डीआरडीए अशोक कुमार निगम भी पहुंचे। रारा में 159 गायों को रखा गया है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि गोशाला के आंशिक भाग पर हरि चरी बोई गई है। उन्होंने बुवाई के लिए चयनित किए गए खेत में जिप्सम के छिडक़ाव की आवश्यकता बताई। इसके लिए उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया। रारा के साथ डीएम शाह मजरे गोपालपुर की गोशाला भी पहुंचे। डीएम ने गोशाला में विद्युतीकरण भी कराए जाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त जिला विकास अधिकारी रमेश चंद्रा भी खजुहा की गोशाला देखने पहुंचे। यहां उन्होंने सफाई रखने के निर्देश दिए।
फोटो 39- रारा गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम और एसडीएम
गोशालाओं को दुरुस्त करने को निकली अफसरों की टीम
- डीएम समेत सभी अधिकारियों ने देखी अलग-अलग गोशालाएं
अमर उजाला ब्यूरो



कौशल विकास केंद्र में मना मदर्स डे
चौडगरा। मलवां विकास खंड के कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र ने एक गेस्ट हाउस में मदर्स डे मनाया। केक काटकर मातृत्व दिवस पर शिक्षकों ने विचार व्यक्त किए। छात्राओं ने विभिन्न सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रा प्रियंका ने कहा अपनी मां के लिए एक दिन तो क्या अगर संतान मां के लिए पूरी जिंदगी भी सेवा करें तो भी कम है। संचालन छात्रा प्रिंसी ने किया। इस मौके पर रत्नेश , हिमांशु गुप्ता,मो नदीम, राहुल, निखिल श्रीवास्तव,दीपसंध्या,विक्रम सिंह, विवेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्यूरो
================================
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें