फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में युवक को मारी गई गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ (फतेहपुर)। महज पांच सौ रुपयों के लेनदेन में विवाद के बाद शुक्रवार दोपहर युवक को पड़ोसी युवक ने गोली मार दी। फायरिंग से हड़कंप मच गया। गोली पेट के नीचे दाहिनी ओर लगी है। जिला अस्पताल से घायल युवक को कानपुर रेफर किया गया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है। उधर, परिजनों ने लेनदेन व पुरानी खुन्नस में हमले का आरोप लगाया है
विज्ञापन


ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव गांव निवासी शिव गोपाल सविता का बेटा रूपेश (25) उर्फ मुकेश सुबह करीब दस बजे घर के बाहर सीढ़ी बना रहा था। तभी गांव निवासी अवधेश शुक्ला डंडा लेकर पहुंचा। पीछे से भाई पर हमला कर दिया। विरोध करने पर रूपेश के पेट में तमंचा सटाकर गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर घर के लोग बाहर निकले। वह कुछ समझ पाते कि हमलावर तमंचा लहराते हुए भाग निकला। रामबिहारी ने बताया कि

रूपेश सूरत में फैक्ट्री में मजदूरी करता है। हफ्तेभर पूर्व वह चचेरे भाई कुलदीप की 15 मई को शादी में शामिल होने आया था। चार दिन पहले गांव निवासी अवधेश छोटे भाई को पड़ोस के लदिगवां गांव में हलवाई के साथ काम के लिए ले गया था। आरोप है कि अवधेश काम कराने के बाद भाई को रुपये नहीं दिए थे। पांच-छह सौ रुपये का मामला था। उल्टे अवधेश अपने साथी की बाइक से पेट्रोल चुराने का आरोप लगा रहा था। इसी बात पर नोकझोंक हुई थी। उसी खुन्नस में आरोपी ने हमला किया है। सूचना पर एसओ राजेश मौर्या मौके पर पहुंचे। परिजनों का हाल बेहाल हो गया। एसओ ने बताया कि हत्या के प्रयास की आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की पत्नी सात साल पहले आग लगाकर मर गई थी। उस मामले में जेल काट चुका है। उसकी बेटी ने भी आत्महत्या की थी। आरोपी गांजा का लती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो संख्या एवं परिचय
1- गोलीकांड का घायल ट्रामा सेंटर में मुकेश
18- सिधांव गांव में घर में गमगीन परिजन

लेनदेन के विवाद में
युवक को मारी गोली

हालत गंभीर, जिला अस्पताल से कानपुर रेफर
एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने की छापेमारी

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें