फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों का मंचन रहा आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिंदकी (फतेहपुर)। नगर के लंका रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में श्री ओमर ओमर वैश्य क्षेत्रीय समिति के तत्वावधान में होली मिलन समारोह हुआ। महिलाओं व बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नाट्य कलाओं की प्रस्तुति देकर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के संयोजक समिति के अध्यक्ष संजय गुप्ता, महामंत्री लक्ष्मी चंद्र उर्फ मोना ओमर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से आपसी समरसता बढ़ती है और संगठन मजबूत होता है। इस कार्यक्रम की व्यवस्था संभालने वालों में प्रमुख रूप से रामेश्वर दयाल उर्फ दयालू गुप्ता, राजेश ओमर, गोविंद बाबू टाटा, पुरुषोत्तम ओमर, विश्वनाथ ओमर, जयकृष्ण ओमर, महिला मोर्चा की अंजू ओमर, नीता ओमर, नम्रता, मीना, वंदना, नीलम ओमर, सीता टाटा, माया, नीरज, संगीता, आरती, दीपाली ओमर शामिल रहे। उधर, नगर उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट के तत्वावधान में देर शाम घियाही गली मोहल्ले के गोविंद बाबू के बगीचे पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अबीर गुलाल लगा कर गले मिलने के साथ ही लोगों ने ठंडाई का आनंद लिया। इस मौके पर अध्यक्ष हरिशंकर गुप्ता, महामंत्री मो. ताज सिद्दीकी, अनूप गुप्ता, राकेश बजाज डा. ओमप्रकाश गुप्ता, विश्वनाथ ओमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें