फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ने दिखाया 10 को बाहर का रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर।
बसपा ने लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रभारी सहित 10 लोगों को पार्टी से निष्कासित कर दिया। इनमें आठ पर पार्टी के घोषित प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने का आरोप है। दो के खिलाफ खुद चुनाव लड़ने की बजाय दूसराें को लड़ाने पर यह कार्रवाई की गई है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने निकाय चुनाव में पार्टी का विरोध करने वालों के खिलाफ गुरुवार को कार्रवाई के लिए सूबे के जिलाध्यक्षों को जिम्मा सौंपा था। ‘अमर उजाला’ ने इस खबर को शुक्रवार के अंक में प्रकाशित किया था। जिलाध्यक्ष सीताराम गौतम ने बताया कि जहानाबाद के रहने वाले पूर्व लोकसभा क्षेत्र प्रभारी हाफिज अनवारूल व देवीशंकर कुरील, शहर के पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष धर्मेंद्र पासी, राजेश कुमार जाटव, राजू पासी, राज विशाल, बुद्धराज धाकड़ी, अस्ती सेक्टर महासचिव मोहम्मद सिद्दीकी, खागा निवासी गुरु प्रसाद विश्वकर्मा और हथगाम निवासी सत्यजीत गौतम को पार्टी से निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनवारूल हक ने फेसबुक में पूर्व लोकसभा प्रभारी बसपा का जिक्र किया है। अनवारुल हक अपनी पत्नी राबिया खानम को कांग्रेस से चुनाव लड़वा रहे हैं। पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष धर्मेंद्र व राजेश जाटव दूसरों को लड़वा रहे हैं, जबकि अन्य खुद चुनाव लड़ रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस कार्रवाई के दायरे में और भी लोग जल्द आएंगे।

बसपा ने 10 को दिखाया बाहर का रास्ता
निकाय प्रत्याशियों के खिलाफत की मिली सजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें