फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हत्या में पति को फंसाने की धमकी देकर पीआरडी जवान से वसूले 20 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हत्या के आरोप में पति को फंसाने की धमकी देकर पत्नी पीआरडी जवान से दो सिपाहियों ने 20 हजार रुपये वसूल लिए। इसके बाद और रुपये देने की मांग की। इस पर पीड़ित ने एसपी और एडीजी प्रयागराज से शिकायत की। शिकायत की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। पीड़ित पक्ष से रविवार को तीन लोगों ने बयान दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा निवासी मनोज कुमार पासवान ने शिकायत में आरोप लगाया कि एक जनवरी को गांव में नहर से एक युवक का शव मिला था। गांव के एक व्यक्ति की साजिश के तहत चौकी के सिपाही ने उसे हत्या में फंसाने की धमकी दी और रुपये की मांग की। इसके बाद कोतवाली का सिपाही चार जनवरी को घर पहुंचा और गाली-गलौज की।
इस पर उसने हुसैनगंज थाने में तैनात पीआरडी जवान पत्नी सविता को पूरी बात बताई। पत्नी ने चौकी के सिपाही से बात की। सिपाही ने 50 हजार रुपये की मांग की और रुपये कोतवाली के सिपाही को देने की बात कही।
विज्ञापन

पीआरडी सविता ने छह जनवरी की शाम चौकी के सिपाही को 20 हजार रुपये दिए। आरोप है कि इसके बाद भी पुलिस कर्मियों ने और पैसे की मांग की और जेल भेजने की धमकी दी। मामले में दो ऑडियो और एक वीडियो वायरल हुए हैं। इनमें लेन-देन और पति को झूठा फंसाने की बातचीत सामने आई है।
सीओ प्रमोद शुक्ला ने बताया कि शिकायत की जांच जारी है। लखनऊ बाईपास चौकी प्रभारी संतोष शुक्ला ने कहा कि शव की पहचान हो चुकी है और उसकी मौत डूबने से हुई थी। प्रकरण की जांच सीओ सिटी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें