फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 200 गांवों में अंधेरा, किसानों ने बहुआ उपकेंद्र को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ (फतेहपुर)। जिले के लगभग 700 संविदा बिजली कर्मियों की हड़ताल से मंगलवार शाम से लेकर बुधवार दोपहर तक बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। बहुआ व दतौली उपकेंद्र की 33 हजार वोल्ट की लाइन में फॉल्ट आने के बाद 20 घंटे तक आपूर्ति ठप रही। इससे करीब 200 गांवों में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन

संविदा कर्मियों के कार्य बहिष्कार के कारण बहुआ व दतौली में बिजली बहाल नहीं हो सकी। इससे गुस्साएं किसानों और ग्रामीणों ने मंगलवार रात बहुआ उपकेंद्र पहुंचकर हंगामा और नारेबाजी किया। हंगामे से घबराए टीजीटू व अन्य कर्मचारी मौके से भाग खड़े हुए। सूचना पर जाफरगंज सीओ दुर्गेश दीप व थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। किसानों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद भी भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला महासचिव प्रीतम सिंह, तहसील अध्यक्ष दीपक गुप्ता और छोटे सिंह के साथ किसान रातभर उपकेंद्र में डटे रहे। किसानों की मांग थी कि बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर आकर बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल कराएं। जेई कमल कुमार को पुलिस ने फोन कर बुलाया, लेकिन संविदा कर्मियों के फोन बंद होने से कोई भी कर्मचारी लाइन सुधारने नहीं आया। ऐसे में जेई ने प्राइवेट तकनीशियनों को रात में ही लगाया और बुधवार सुबह चार बजे आपूर्ति बहाल कराई, लेकिन कुछ ही समय बाद लाइन में दोबारा फॉल्ट आ गया। बुधवार दोपहर एक बजे के करीब 33 हजार वोल्ट की लाइन के दो स्थानों पर हुए फॉल्ट को प्राइवेट कर्मियों की मदद से दुरुस्त कराया गया। इसके बाद बिजली आपूर्ति फिर से बहाल की गई। किसानों ने आरोप लगाया कि संविदा कर्मी जानबूझकर फॉल्ट करवा रहे हैं, इससे उनकी हड़ताल का असर बढ़े। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती से इनवर्टर, पंप, मोबाइल और अन्य उपकरण ठप हो गए हैं। धान की रोपाई और पलेवा जैसे कृषि कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।
बहुआ उपकेंद्र जेई कमल कुमार ने बताया कि संविदा कर्मियों की अनुपस्थिति के कारण दिक्कत आई। लाइन में दो स्थानों पर फॉल्ट था। इसे ठीक कर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें