फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मशीनों में आग से 20 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शाह उपकेंद्र में गुरुवार सुबह लगभग आठ बजे तीन आउटगोइंग मशीनों में अचानक ब्लास्ट के बाद आग लग गई। हादसे के कारण उपकेंद्र से जुड़े करीब 20 गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। इससे लगभग 25 हजार की आबादी भीषण गर्मी और उमस में बेहाल है।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण न केवल पंखे और कूलर ठप हैं, बल्कि पानी की आपूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित हो गई है। शाह, जैदपुर, गोपालपुर, ककराहिया, हनुमान गढ़ी, बनरसी, दुलापुर, श्यामपुर, अल्लीपुर, मोहनपुर, अहमदपुर, डुंडरा सहित कई गांवों में अंधेरा है। लोग पेड़ों के नीचे आश्रय बनाकर राहत महसूस कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि ब्लास्ट के बाद से जेई व उपकेंद्र के अधिकारी संपर्क में नहीं हैं। उनके मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं। उपभोक्ता घंटों से बिजली बहाल होने की उम्मीद में परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें