फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 दिनों में 30 मौतों से जाफराबाद में घर-घर दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। नगर से सटे जाफराबाद में पिछले 20 दिनों में 30 लोगों की मौत से लोगों में दहशत है। जानकारी होने पर बिंदकी से स्वास्थ्य टीम पुलिस बल के साथ गांव पहुंची और बीमार लोगों से अस्पताल पहुंचकर अपनी जांच कराकर दवा लेने की सलाह दी।
विज्ञापन

जाफराबाद गांव, बिंदकी से जुड़ा हुआ है। एक अनुमान के तहत यहां करीब 20 दिन में 30 लोग बीमारी के चलते जान गवां चुके हैं। किसी को बुखार था तो किसी को जुकाम तो किसी को सांस लेने में दिक्कत। कई शवों का चिकित्सीय परीक्षण नहीं होने के कारण मौत का स्पष्ट कारण भी नहीं पता चल सका है। मौतों को लेकर गांव में दहशत फैली है और लोग घरों में दुबके हुए हैं। इसकी जानकारी होने पर स्वास्थ्य टीम, बिंदकी कोतवाली पुलिस बल के साथ गांव पहुंची। कहा गया कि ग्रामीण बीमार होने पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अस्पताल पहुंचकर ले सकते हैं और जरूरत पड़ने पर टीम गांव भी आ जाएगी। टीम ने लोगों को कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते जो नियम सरकार द्वारा बताए जा रहे हैं, उनका सख्ती के साथ पालन जरूरी है। गांव में कोई दुखद घटना होती है तो अब इसकी सूचना पुलिस को देकर शव का पोस्टमार्टम कराया जाए। जिससे मौत का कारण पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें