फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी ने लाभार्थियों को बांटे गोल्डेन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री आरोग्य योजना के तहत लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए जिला चिकित्सालय में कार्यक्रम किया। शहर, विकास खंड तेलियानी, बहुआ और भिटौरा के लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री और सांसद साध्वी निरंजन ज्योति पहुंची। उन्होंने योजना के लाभार्थियों को कार्ड वितरित करने के साथ ही उन्हें संबोधित भी किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिटौरा के लाल बहादुर पाल, किशनपाल, ज्ञानमती, ननकी देवी, रामकली और सुमेर को गोल्डन कार्ड दिए गए। इसी क्रम में पीएचसी तेलियानी के संतलाल, रामविशाल, अचल कुमारी, गोमती देवी, बहुआ के राम मिलन, राजू, राकेश, भूरी और मेवालाल को भी गोल्डन कार्ड दिए गए। कार्यक्रम के माध्यम से पचास लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए गए। इस दौरान सांसद साध्वी निरंजन

ज्योति ने लाभार्थियों को केंद्र की ओर से दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. उमाकांत पांडेय ने कहा कि योजना में डेढ़ लाख से अधिक लोगों को शामिल किया गया है। आज से समस्त पीएचसी और सीएचसी में गोल्डन कार्ड पहुंचना शुरू हो जाएंगे और आशा के माध्यम से इन्हें लाभार्थियों के घर तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. रेखारानी, पुरुष अस्पताल के सीएमएस डा प्रभाकर, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. एके सिन्हा, डॉ. विवेक निगम, नोडल आयुष्मान डा. राकेश कुमार और भाजपा नेत्री अर्पणा सिंह गौतम मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन


जिला चिकित्सालय में संविदा पर काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों ने सांसद साध्वी निरंजन ज्योति को ज्ञापन देकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। स्वास्थ्य कर्मियों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, एक्स रे, फार्माशिस्ट, फिजियोथेरेपी और वार्ड ब्वाय के पदों पर 90 लोग आउटसोर्सिंग से नौकरी पर लगे थे। जिन्हें अब कंपनी नौकरी से निकालने की नोटिस दे चुकी है। कर्मचारियों ने साध्वी से नौकरी बरकरार रखने की मांग की। कर्मचारियों की अगुवई कर रहे संविदा कर्मचारी संघ के जिला मंत्री मुकेश कुमार ने साध्वी को बताया कि कर्मियों को जनवरी और फरवरी माह का मानदेय भी नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें