फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार बच्चों को नहीं मिलेगी यूनिफार्म, बजट खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फतेहपुर। जिले के 16 माध्यमिक स्कूलों के 2332 बच्चे अनिवार्य शिक्षा अधिनियम से मिलने वाली सुविधाओं से वंचित हो रहे हैं। चालू शिक्षा सत्र में इन बच्चों को यूनिफार्म का लाभ नहीं मिलेगा। यूनिफार्म के बजट को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने हाथ खड़े कर दिए हैं।



अनिवार्य शिक्षा अधिनियम के तहत परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में कक्षा छह से आठ तक पढ़ने वाले बच्चों को मुफ्त में दो सेट यूनिफार्म दी जाती हैं। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग प्रत्येक स्कूल को चार सौ रुपये में दो सेट यूनिफार्म का बजट आवंटित करता है। इस सुविध का लाभ जिले के दो लाख 54 हजार बच्चों को मिलना चाहिए।
विज्ञापन



बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय स्कूलों में यूनिफार्म का बजट आवंटित कर शेष को 59 माध्यमिक स्कूल में बांट दिया है। 16 स्कूल अभी तक यूनिफार्म के बजट से वंचित हैं। बजट न मिलने पर डीआईओएस ने बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर बाकी स्कूलों में यूनिफार्म का बजट भेजने के निर्देश दिए थे। इसके जवाब में बेसिक शिक्षा विभाग ने बजट खत्म होने की जानकारी दे दी। सत्र के प्रारंभ में ही शासन से यूनिफार्म के बजट आवंटन का प्रावधान है। ऐसे में बकाया स्कूलों के बच्चों को यूनिफार्म मिलना संभव नहीं लग रहा है।


सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी आनंद विक्रम सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग माध्यमिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के साथ दो साल से भेदभाव पूर्ण रवैया अपना रहा है। पिछले साल दो हजार बच्चों के लिए यूनिफार्म का बजट नहीं दिया गया था। इस बार भी ऐसा ही किया गया।
विज्ञापन

बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यूनिफार्म का बजट मई में शासन से मांगा जाता है। नए सत्र में पंजीयन बढ़ने से बजट की कमी हुई है। अग्रिम बजट मांगने का कोई प्रावधान नहीं है।



बजट खत्म: दो हजार बच्चों को नहीं मिलेगी यूनिफार्म
-सर्व शिक्षा अभियान से यूनिफार्म के बजट का है प्रावधान
-दो साल से यूनिफार्म से वंचित हो रहे बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें