फतेहपुर। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए जनपद के ग्यारह विकास खंडों में आज नामांकन होंगे। मंगलवार को उम्मीदवारों ने नामांक न पत्र खरीदे हैं।
उपचुनाव के लिए आरओ और एआरओ की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्याशी अपने विकास खंड मुख्यालयों पर सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक नामांकन कर सकेेंगे। मतदान 17 अगस्त को होगा। परिणाम बीस अगस्त को आएंगे। बिंदकी प्रतिनिधि के अनुसार खजुहा विकास खंड में एक ग्राम प्रधान पद और सदस्य पदों पर चुनाव होगा।
प्रधानी के लिए कांटे की टक्कर होने आसार हैं। प्रधान पद के लिए चार प्रत्याशियों ने पर्चे खरीदे हैं। मंगलवार को खजुहा विकास खंड में निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र कुमार और सहायक निर्वाचन अधिकारी हर्ष यादव ने बताया कि ग्राम सभा गौरी में प्रधान अनुसुइया देवी की मौत बीमारी से हो गई थी। इंद्र कली, रामदुलारी, तारा देवी, भगवानी ने पर्चे खरीदे हैं। सदस्य पद के रिक्त पदों पर चुनाव लड़ने के लिए बहादुरपुर वार्ड नंबर 5 से शफीकव बीरबल, रणमस्तपुर से वार्ड नंबर 11 के लिए सुखरानी ने पर्चे खरीदे हैं।
बिलौना के वार्ड नंबर 10 से चुनाव लड़ने के लिए किसी ने पर्चा नहीं खरीदा। निर्वाचन अधिकारी पशु चिकित्साधिकारी खजुहा वीरेंद्र कुमार ने बताया कि आठ अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन होंगे। नौ अगस्त को पर्चों की जांच होगी। 10 अगस्त को पर्चा वापसी व चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा। 17 अगस्त को मतदान व 20 अगस्त को परिणाम घोषित किए जाएंगे।
उपचुनाव के लिए नामांकन आज, तैयारियां पूरी
- मंगलवार को खरीदे गए नामांकन पत्र