फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम समाज की जमीन से हटा अवैध कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औंग (फतेहपुर)। बिंदकी तहसील के गोधरौली गांव में गुरुवार को राजस्व टीम ने सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटवाया। इसमें तालाबी नंबर पर बने चार मकान गिराए गए। अवैध रूप से बोई हुई फसलों में ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कराया।
विज्ञापन


गांव में महादेव सिंह चौहान, मुन्ना सिंह चौहान ने तहसील दिवस में कब्रिस्तान, तालाब, पशुचर, परती और खलिहान की जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की थी। इसमें ग्राम समाज की जमीन पर चार लोगों के मकान बने थे, जिनको राजस्व टीम ने जेसीबी से ढहा दिया। इसमें गांव के दिनेश सिंह, राजबहादुर सिंह, राजेश सिंह का मकान ढहा दिया गया है। अवैध कब्जा हटाने में ग्रामीणों व राजस्व टीम के लोगों में कहासुनी भी हुई। पुलिस कर्मियों ने मामले को शांत कराया। इस मौके पर तहसीलदार रमेश पटेल, कानूनगो हरिप्रसाद, विमल कुमार, रामदत्त शुक्ल, सुरेंद्र तिवारी, नरेंद्र बहादुर, औंग थाने के एएसआई उमाकांत मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें