फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुट होकर कराएंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश सिंह गौतम ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पहले दिन दफ्तर में बैठकर निकाय से जुड़ी जानकारी पटल प्रभारियोें से ली। इसके बाद मौजूद सदस्यों से रुबरू हुए। वार्डवार समस्याओं को एकजुट होकर हल करने के लिए सुझाव भी मांगे।

नगर पंचायत अध्यक्ष सुबह परिवार के बड़ों का आशीर्वाद लेकर नई जिम्मेदारी का निर्वहन करने पहुंचे। निकाय की फाइलें देख उन्होंने संभावित विकास कार्यों की सूची बनाने का जिम्मा कर्मचारी को सौंपा। दावा किया कि नगर पंचायत की जनता को पेयजल समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन


लीकेज पाइप लाइनें दुरुस्त होंगी। खराब ट्यूबवेल सही कराए जाएंगे। तालाबों का सौंदर्यीकरण होगा। जलनिकासी की समस्या अब नहीं होने दी जाएंगी। करीब तीन घंटे तक दफ्तर में बैठे।
विज्ञापन


इस मौके पर सभासद रामादेवी, विपिन यादव, मोहम्मद आसिफ, दिलीप सिंह, शिवबरन सिंह, रेखा सिंह प्रतिनिधि राजकरन व राजकुमारी प्रतिनिधि आशाराम मौजूद रहे। तीन सभासद पहली बैठक में नहीं शामिल हुए।

20- नगर पंचायत कक्ष में जनता से रुबरू अध्यक्ष राजेश सिंह गौतम।
एकजुट होकर कराएंगे विकास कार्य
बहुआ नगर पंचायत अध्यक्ष ने कार्यभार संभाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें