फतेहपुर (ब्यूरो)। नगर पालिका परिषद ने 20 दिसंबर को होने वाली बोर्ड की बैठक को फिलहाल स्थगित कर दिया है। ईओ रश्मि भारती ने बताया कि विधानसभा सत्र चालू होने के कारण बोर्ड की बैठक स्थगित की गई है।
शासन ने शपथ ग्रहण की तिथि के दिन से एक महीने के अंदर बोर्ड की बैठक कराने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत बोर्ड की बैठक की तारीख तय की गई थी। बैठक की तैयारियां भी पूरी कर ली गई थी, लेकिन अब बैठक की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
पालिका बोर्ड की बैठक स्थगित