फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाली बजाकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने सोमवार को चम्मच से थाली बजाकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए कि योगी तेरे राज में आंगनबाड़ी की थाली खाली है, चार हजार कमाई है कमरतोड़ महंगाई है, मांगेंगे सरकार से, लेंगे कोषागार से।

सोमवार को नहर कालोनी में कार्यकर्ता और सहायिकाएं सुबह ही चम्मच और थाली लेकर पहुंची। नारेबाजी के साथ चम्मच और थाली बजाई। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष सुनंदा तिवारी ने अगुवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला महामंत्री इंद्रा कुमारी ने कहा कि तब तक मांगे पूरी नहीं होती आंदोलन चलता ही रहेगा। तय हुआ कि मंगलवार को कार्यकर्ता और सहायिकाएं मशाल जुलूस निकालेंगी। इस मौके पर अम्रता गौर, सूरज कली, सरला गौतम, शारदा देवी, गीता सिंह, शशीकांती, अर्चना यादव, विनोदनी, रेहाना परवीन, सरजू देवी, माया पांडेय, कांती, उर्मिला मौजूद रहीं।

फोटो-10- नहर कालोनी में चम्मच से थाली बजाकर प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।

थाली बजाकर जताया विरोध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें