फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने पंचायत सचिव को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। प्रधानमंत्री आवास की जीओ ट्रैकिंग में फिसड्डी होेने पर सीडीओ ने ऐराया ब्लाक के एक पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया।

विकास भवन में सीडीओ एसपी आनंद ने सभी बीडीओ के कामकाज की समीक्षा की। प्रधानमंत्री आवास के निर्माण पर बिंदुवार जानकारी ली गई। ऐराया ब्लाक के पंचायत सचिव रामबाबू मौर्य ने 83 आवास में केवल नौ की जीओ ट्रैकिंग कराई थी, इस पर उसे निलंबित कर दिया।

उसके इस कार्य से लाभार्थियों के खाते में दूसरी किस्त जारी नहीं हो सकी। सीडीओ ने बताया कि सुल्तानपुर घोष, रसूलपुर भंडरा, अफोई, कोड़रावर, सौरा, कोरका, सोहदमऊ ग्राम पंचायत का चार्ज पंचायत सचिव के पास है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016-17 में 160 आवास में मात्र 113 की जीओ ट्रैकिंग हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2017-18 में 83 आवास में सिर्फ नौ की जीओ ट्रैकिंग कराई है। सभी बीडीओ को निर्देश दिया गया है कि एक सप्ताह में शत-प्रतिशत आवासों की जीओ ट्रैकिंग कराई जाए। इससे लाभार्थियों के खाता में दूसरी किस्त भेजी जा सके। इसमें लापरवाही पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

दिन भर धूप और बादल में चली लुकाछिपी
सुबह और शाम बढ़ी गलन, दोपहर बाद धूप बेअसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें