एक ही परिवार के चार लोगों को डायरिया
फतेहपुर। असोथर विकास खंड के गांव सरकंडी खास के मजरे पासिन के डेरे में उल्टी-दस्त की बीमारी के रोगी बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को एक ही परिवार को चार लोगों को गंभीर हालत में शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने प्रभावित मोहल्ले का भ्रमण कर स्लाइडें बनाईं। मरीजों को दवाएं बांटी गईं।
सरकंडी खास के पासिन मोहल्ले में कई दिन से डायरिया ने पैर पसार रखे हैं। शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर एक ही परिवार के रमेश (50) मुकेश (8), चतुरेश (6), सुनीता (10) को शहर के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम में शामिल अनिल कुमार, धर्मेंद्र, मैयादीन ने गांव का भ्रमण किया। यहां पर बुखार से पीड़ित सात रोगियों की स्लाइडें बनाई गईं। 16 रोगियों को दवाएं बांटी गईं।
- बुखार से पीड़ित सात रोगियों की स्लाइडें बनाई गईं
अमर उजाला ब्यूरो