फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम की रिपोर्ट पर चुनावी ड्यूटी से हटे सीओ खागा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कलक्ट्रेट में नामांकन के दौरान बैरीकेडिंग की सीमा को भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति के पार करने के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई की है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम पप्पू गुप्ता की रिपोर्ट पर सीओ खागा समेत एक इंस्पेक्टर, एक उप निरीक्षक और नौ सिपाहियों को चुनावी ड्यूटी से हटा दिया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन 10 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति अपना नामांकन दाखिल करने कलक्ट्रेट पहुंची थीं। नामांकन कक्ष तक पहुंचने के लिए प्रत्याशी के वाहन को सौ मीटर दूर ही रोक देने के लिए बैरीकेडिंग लगाई गई थी। आयोग के मानक पर जो रूट प्लान तैयार किया गया था। उसके मुताबिक प्रत्याशी को विकास भवन गेट पर रोका जाना था और फिर यहां से उसकी पैदल इंट्री होनी थी। मगर

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का काफिला रूट चार्ट दर किनार कर विद्यार्थी चौराहे से प्रवेश हुआ और कलक्ट्रेट गेट तक उनका वाहन पहुंच गया। मामला केंद्रीय मंत्री का होने के कारण गेट और बैरीकेडिंग पर तैनात पुलिस वालों ने भी उनके प्रवेश के लिए खोल दिए थे। मामले के तूल पकड़ने पर ड्यूटी इंचार्ज सीओ खागा अंशुमान मिश्र ने इंस्पेक्टर यशपाल सिंह और उप निरीक्षक रामसुख सरोज के विरुद्ध कार्रवाई की रिपोर्ट पुलिस
विज्ञापन


अधीक्षक कैलाश सिंह को दी थी। मगर इसके बाद से कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस पूरे मामले को दबा गई है। वहीं केंद्रीय मंत्री के रूट चार्ट फालो न करने और उनके लिए नियम ताक पर रखकर गेट खोल देने के मामले में एडीएम ने भी पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट दी है। जिसमें इस चूक के लिए सीओ खागा अंशुमान मिश्र, क्राइम ब्रांच इंसपेक्टर यशपाल सिंह और शिकायत प्रकोष्ठ के उप निरीक्षक रामसुख सरोज के साथ नौ सिपाहियों को दोषी माना गया है। रिपोर्ट के आधार पर इन सभी को कलक्ट्रेट परिसर की चुनावी ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है। सीओ खागा अंशुमान मिश्र की जगह पर अब सीओ जाफरगंज श्रीपाल यादव को ड्यूटी इंचार्ज बनाया गया है।
विज्ञापन

सीओ खागा समेत नौ पुलिसकर्मी हटे
एडीएम की रिपोर्ट पर एसपी ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें