फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनराशि डंप, फिर भी 340 शौचालयों का निर्माण लटका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खागा (फतेहपुर)। ऐरायां विकास खंड की ग्राम पंचायत कोड़ारवर और इनके तीन मजरों में करीब 340 शौचालयों की धनराशि ग्राम निधि में डंप है। शौचालयों का निर्माण नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गांव के अमरनाथ, दिलीप कुमार, सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान ने अभी तक शौचालय की धनराशि नहीं दी है। शौचालय के निर्माण की शुरुआत भी नहीं हुई है। एडीओ पंचायत सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम पंचायत और मजरा कसरेहटा, सेनारवर देई, बड़इयापर के 340 पात्र लाभार्थियों को शौचालय आवंटित किए गए हैं। शौचालयों की धनराशि ग्राम प्रधान के खाते में डंप है।
विज्ञापन


एक शौचालय निर्माण की धनराशि 12 हजार है। एसडीओ पंचायत ने बताया कि ग्राम प्रधान के खाते को सीज करने की रिपोर्ट सीडीओ को भेजी गई है।


-ग्राम प्रधान के खाते की रिपोर्ट सीडीओ को भेजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें