फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरओ, एएनएम समेत आठ का वेतन काटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। टीकाकरण अभियान में शिथिलता बरतने पर एआरओ, एएनएम समेत आठ कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सीएमओ ने इनका एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।


एसीएमओ डा. संजय सिंह ने टीम के साथ विजयीपुर, अमौली क्षेत्र का निरीक्षण किया। एसीएमओ ने बताया कि विजयीपुर में दो और अमौली में दो एएनएम ने टीकाकरण की ड्यू लिस्ट अपडेट नहीं की थी। इसी प्रकार प्रसवोत्तर केंद्र में भी एक एएनएम ने टीकाकरण लिस्ट तैयार नहीं की थी। अमौली और विजयीपुर में दो सुपरवाइजर क्षेत्र में भ्रमण करते नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन



खजुहा एआरओ (सहायक शोध अधिकारी) एसएस परिहार का माइक्रोप्लान ठीक से बना नहीं मिला। सीएमओ डा. विनय कुमार पांडेय ने बताया कि एसीएमओ की रिपोर्ट मिलने के बाद एआरओ, एएनएम व सुपरवाइजर का एक दिन का वेतन काट दिया है।


एआरओ, एएनएम समेत आठ का वेतन काटा
- रिपोर्ट पर सीएमओ ने की कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें