फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में दुकानदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। बाइकों की सीधी भिड़ंत में बुधवार रात एक दुकानदार की मौत हो गई, दो लोग घायल हो गए। घायलों को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर चोट लगी और मौत हो गई।

बकेवर थाना क्षेत्र के ककरिहया निवासी मेंहदी हसन का बेटा इस्माइल उर्फ पप्पू (35) की मुसाफा कस्बे में इलेक्ट्रानिक्स सामान की दुकान है। वह दुकान के ऊपर बने मकान में परिवार के साथ रहते थे। बाइक से रात को गांव से वापस परिवार के पास मुसाफा लौट रहे थे। मुसाफा मोड़ पर बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर परिजन पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई यूसुफ ने बताया कि सिर में चोट लगने से इस्माइल गंभीर रूप से घायल था। उसे पीएचसी से रेफर जिला अस्पताल रेफर किया था। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक में मुसाफा के यशस्वी राज शर्मा और शुभम द्विवेदी थे। उनको मामूली चोट लगी है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मां जुमरातन निशां और पत्नी शरीफुन का रो-रो कर हाल बेहाल रहा। इस्माइल अपने पीछे तीन बेटी उजमा, बेटा समीर और आदिल को छोड़ गए हैं। पुलिस को इनके पास हेलमेट नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें