फतेहपुर। इलाहाबाद मंडल से आए अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. एके पालीवाल और जेडी डा. सुधाकर पांडेय ने शनिवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डाक्टरों को बाहरी दवाएं न लिखने की सख्त हिदायत दी। कहा कि शासन की मंशा है कि मरीजों को बेहतर इलाज दिया जाए।
अपर निदेशक और जेडी दोपहर में जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर उन्होंने सीएमएस डा. विवेक निगम के साथ पहले जन औषधि केंद्र का निरीक्षण किया और दवाओं की उपलब्धता देखी। इसके बाद इमरजेंसी कक्ष और वार्ड में सफाई का जायजा लिया। मरीजों से हालचाल लेते हुए निर्देश दिए कि कोई भी डाक्टर बाहरी दवाएं न लिखे।
अस्पताल और जन औषधि केंद्र की दवाएं ही मरीजों को उपलब्ध कराएं। इस दौरान सीएमएस ने डाक्टरों की कमी की समस्या बताई। सीएमएस ने बताया कि उच्चाधिकारी रूटीन निरीक्षण पर आए थे। जल्द ही पुन: टीम आएगी।
केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने जिला अस्पताल में शाम को सोलर पैनल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अब बिजली न रहने पर भी अस्पताल में प्रकाश व्यवस्था रहेगी। सीएमएस डा. विवेक निगम ने बताया कि बिजली न रहने पर बहुत दिक्कत होती थी। अब समस्या का निदान हो गया है। इस मौके पर महिला सीएमएस डा. रेखारानी व अन्य चिकित्सक रहे। ब्यूरो
बाहरी दवाएं लिखने पर होगी कार्रवाई- एडी
- संयुक्त टीम ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो