फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंद नदी में गिरा ट्रक, चालक की मौत

Sat, 21 Jul 2018 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
the truck fell - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घाटमपुर-चौडगरा मार्ग पर सीमेंट से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर रिंद नदी पर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने कटर मशीन से ट्रक को काट कर शव बाहर निकाला। खलासी को गंभीर हालत में काफी देर बाद निकाला जा सका। सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।  
विज्ञापन

ट्रक चालक अकरम (32) राजस्थान के बड़ौदा जिला में मियूका थाना क्षेत्र के इमराही गांव का रहने वाला था। वह खलासी फुरकान के साथ ट्रक लेकर इलाहाबाद जा रहा था। रिंद नदी पुल पर ट्रक अनियंत्रित हो गया। रेलिंग तोड़ता हुआ ट्रक करीब 25 फीट नीचे गिर गया। चालक की ट्रक के केबिन में ही दबकर मौत हो गई। खलासी गंभीर घायल है। उसे आसपास के लोगों व पुलिस की मदद से करीब एक घंटे बाद बाहर निकाला जा सका। खलासी राजस्थान प्रांत के अलवर जिला के घटाला का निवासी है। पुलिस ने कटर मशीन से ट्रक को काट कर शव बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें