फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। थाना क्षेत्र के वाजपेयी मोहल्ले में शनिवार को एक घर में मार्बल पत्थर की घिसाई हो रही थी। उसी दौरान मशीन में करंट आ जाने से ठेकेदार की मौत हो गई। परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने लापरवाही से काम कराने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो सका।

जहानाबाद थाना क्षेत्र के सानीगढ़वा गांव निवासी रफीक मंसूरी (55) की खुद की पत्थर घिसाई मशीन है। वह ठेका लेकर खुद काम भी करते थे। शनिवार को वाजपेयी मोहल्ले के सुनील ओमर के घर मार्बल की मशीन से घिसाई कर रहे थे। अचानक मशीन में करंट उतर आने से चपेट में आ गए।
विज्ञापन


चीख सुनकर सुनील पहुंचे और बिजली सप्लाई बंद की। गंभीर हालत में रफीक को नर्सिंगहोम ले जाया गया। डाक्टराें ने मृत घोषित कर दिया। चचेरे भाई इकबाल और छोटा बेटा गुड्डू भी सूचना पर पहुंचे। बड़ा बेटा वजाहत हमीरपुर से लौटा। वह सिलाई का काम करता है। बेटियां रोशनी, गजाला भी मौके पर पहुंचीं।

बेटियों ने बताया कि उनकी मां इद्दन झांसी गई हैं। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। वजाहत ने लापरवाही से काम कराने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी एपी तिवारी ने बताया कि मशीन से पत्थर की सफाई पानी डालकर की जाती है।
विज्ञापन


मशीन को बिजली सप्लाई देने वाला तार कटा था। उससे ही करंट फैलने से रफीक चपेट में आ गया। शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की गई है। तहरीर आने पर आरोप की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

23- फाइल फोटो रफीक मंसूरी।
24- नर्सिंगहोम के पास लगी भीड़ ।
करंट से ठेकेदार की मौत
तार कटने से पत्थर घिसाई की मशीन में उतर आया करंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें