फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्छा बनियान गिरोह की चहलकदमी से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
कच्छा बनियान गिरोह की चहलकदमी से दहशत
विज्ञापन


फतेहपुर। औंग थाना क्षेत्र के गढ़ी कीचकपुर गांव में कच्छा बनियान गिरोह की बुधवार रात हुई चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत है। पुलिस सूचना पर गांव पहुंची, तब तक बदमाश भाग चुके थे।

गांव के संतोष सिंह की गाय बुधवार की आधी रात बछिया को जन्म दे रही थी। इसी वजह से संतोष की पत्नी राधा देवी दरवाजे पर गाय के पास बैठी थीं। रात करीब सवा 12 बजे उन्होंने अपने दरवाजे पर छह से सात बदमाशों को आते देखा। वह शोर मचाकर घर के अंदर भागीं।
विज्ञापन


उन्होंने पति को जगाया। पति ने 100 नंबर पर कॉल की। इसके बाद पड़ोसियों को जगाया। राधा ने बताया कि बदमाश हाथ में लोहे की रॉड व डंडे लिए थे। यह काले रंग के हाफ पैंट और लाल, सफेद रंग की बनियान पहने थे। सूचना पर गांव के आशू सिंह, विष्णु सिंह, रज्जन बाबा, ज्ञानू अजय, राकेश समेत दो दर्जन लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन


यह गांव में बदमाशों की घेराबंदी के लिए घूमने लगे। तभी 100 नंबर के पुलिसकर्मी और थाने से एसआई कृष्ण स्वरूप यादव फोर्स के साथ आ पहुंचे। पुलिस कई घंटे गांव के आसपास घूमती रही। एसआई ने बताया कि बदमाशों का सुराग नहीं लग सका।

- ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें