विधानसभा घेरने की चेतावनी
फतेहपुर। आदर्श साक्षरता कर्मी वेलफेयर एसोसिएशन ने बुधवार को सरकार और विभाग के अड़ियल रवैये पर नाराजगी जाहिर की। 10 जुलाई से लखनऊ के लक्ष्मण मेला पार्क में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के बावजूद मानदेय न दिए जाने को मुद्दा बनाते हुए विधानसभा घेरने की चेतावनी दी।
नहर कालोनी में जिलाध्यक्ष शशिकांत यादव की अध्यक्षता में बुुलाई गई बैठक में यह फैसला लिया गया। जिला महामंत्री प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि प्रेरकोें को 50 महीने से मानदेय नहीं दिया गया है। इससे प्रेरक और परिवार के लोग भुखमरी के करीब हैं।
ऐसे में विरोध के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं है। उन्होंने पांच सितंबर को विधानसभा घेराव करने के कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या मेें लखनऊ पहुंचने की अपील की।
इस मौके पर उपाध्यक्ष नमिता सिंह, ममता देवी, राजीव कुमार श्रीवास्तव, शिव भूषण, नरेंद्र बहादुर सिंह, संतोष शुक्ला, लाखन सिंह, बुद्धराज, इंद्रपाल मौजूद रहे।
- आदर्श साक्षरता कर्मी वेलफेयर एसोसिएशन ने बैठक कर बनाई रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो