फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद के बने क्रय केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। पीसीएफ ने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने के लिए क्रय केंद्रों की सूची तैयार कर ली है। पिछले साल के सापेक्ष तीन समितियों को क्रय केंद्र नहीं बनाया गया है। चौदह समितियों में पीसीएफ गेहूं की खरीद करेगा। इसमें किसानों को रजिस्ट्रेशन कराने के बाद गेहूं की खरीद होगी।

1565 रुपये प्रति क्विंटल की दर से क्रय केंद्रों में गेहूं की खरीद होगी। पीसीएफ ने जिले में 14 समितियों को खरीद केंद्र बनाने की रिपोर्ट शासन को भेजी है। सहकारी समिति सीतापुर, सहकारी समिति टेक्सारी बुजुर्ग, सहकारी समिति सातों में इस बार गेहूं की खरीद नहीं होगी। सहकारिता विभाग इन समितियों को खरीद की सूची से बाहर कर दिया है। जोनिहां, बिसौली, देवमई, चंदीपुर, लक्ष्मणपुर, अंदौली, हसवा, बुदवन, बहरामपुर, मुरांव, मेवली, पधारा, हरिहरगंज, गाजीपुर समिति में गेहूं की खरीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक निबंधक एवं सहायक आयुक्त सहकारिता प्रभारी सीएल प्रजापति ने बताया कि क्रय केंद्रों का चयन कर शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। किसानों को गेहूं बेचने के पहले अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसमें खतौनी में दर्ज जमीन का क्षेत्रफल, आधार कार्ड, बैंक खाता नंबर और मोबाइल नंबर दर्जन कराना होगा। एक अप्रैल से सभी क्रय केंद्रों में गेहूं खरीद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें