अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। सीएमओ दफ्तर में शुक्रवार को स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा हुई। इसमें सीएमओ ने लेटलतीफी पर कोराई व देवमई के चिकित्सा प्रभारियों को चेतावनी दी। सीएमओ डॉ. विनय कुमार पांडेय ने कहा कि भुगतान में किसी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों से कहा कि वह अस्पताल की बेहतर व्यवस्थाओं के लिए अपने स्तर से भी प्रयास करें। मद के पैसे को उपयोग में लाएं। ओपीडी पर निगरानी रखें। ख्याल रहे कि मरीज को बाहर से दवाएं न खरीदनी पड़े। समीक्षा में कोराई व देवमई पीएचसी में भुगतान के सबसे अधिक लंबित मामले सामने आए। इस समीक्षा बैठक में बहुआ व असोथर के अधिकारी भी शामिल रहे।
कोराई और देवमई के चिकित्साधिकारी को चेतावनी