फतेहपुर। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में गुरुवार को पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक ली। मिजिल्स रूबेला टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर डीएम ने खजुहा चिकित्सा प्रभारी डा. विमल सिंह को निलंबित कर दिया। एफआईआर दर्ज कराने के भी निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए।
डीएम ने सभी चिकित्सा प्रभारियों से कहा कि टीकाकरण के कार्य में तेजी लाकर इसे अभियान की तरह चलाएं। किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा कि छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण कराने में ग्राम प्रधानों से समन्वय स्थापित करें। जिला कार्यक्रम अधिकारी से डीएम ने
कहा कि टीकाकरण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी लगाया जाए। उन्होंने सीएमओ से कहा कि जिला चिकित्सालय में आईसीयू वार्ड की स्थापना कराएं एवं निजी अस्पतालों से जन्म लेने वाले शिशुओं की सूचना समय से मंगवाएं। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनें
और उन्हें अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें। उन्होंने जिला क्षय रोग अधिकारी डा. एके अग्रवाल से कहा कि एमडीआर, एसडीआर के मरीजों का इलाज करने में लापरवाही न बरती जाए। सभी चिकित्सा प्रभारी अपने-अपने स्तर पर ज्यादा से ज्यादा टीबी के मरीजों को चिन्हित कर इलाज करें और जिला क्षय रोग चिकित्सालय में समय से रेफर करें। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी चांदनी सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. उमाकंात पांडेय, सीएमएस डा. प्रभाकर, महिला सीएमएस डा. रेखारानी एवं चिकित्सक मौजूद रहे।
11- कलक्ट्रेट में बैठक करते डीएम।
लापरवाही पर चिकित्सा प्रभारी निलंबित
टीकाकरण में लापरवाही पर डीएम ने की कार्रवाई, एफआईआर के निर्देश
जिला चिकित्सालय में आईसीयू वार्ड खोले जाने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो