फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होर्डिंग लगाने को लेकर सपा-भाजपा में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
धाता। कस्बे में स्वत्रंत्रता संग्राम सेनानी दीपनरायण की मूर्ति के खंभों में पार्टियों के बैनर व होर्डिंग लगाने को लेकर सपा व भाजपा में करीब तीन घंटे तक तनाव की स्थिति रही। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


बता दें कि कई साल से लगी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की मूर्ति का अनावरण नहीं हुआ है। नेता अपने बैनर, प्रचार माध्यम का उपयोग यहां करते हैं। एक सप्ताह पूर्व समाजवादी पार्टी के नेताओं ने होर्डिंग लगवाई थी। गुरुवार को

भाजपा के लोगों ने अपने पार्टी व नेताओं की होर्डिंग लगा दी। इससे सपा की होर्डिंग दब गई। बात दोनों ओर पहुंची तो इसे प्रतिष्ठा का विषय बना लिया गया। दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और अपने नेताओं से फोन पर संपर्क साधने लगे। नारेबाजी होने लगी। बढ़ते विवाद की सूचना पर थानाध्यक्ष संदीप कुमार तिवारी पहुंचे। पुलिस ने होर्डिंग हटवाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो- 33- होर्डिंग लगाने को लेकर हुआ विवाद

होर्डिंग लगाने को लेकर सपा-भाजपा में तनाव
- तीन घंटे तक रही आपाधापी की स्थिति, पुलिस के दखल पर हुए शांत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें