अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर । कोतवाली के बिंदकी ललौली रोड पर रविवार को बसंतीखेड़ा मोड़ के पास बोलेरो की टक्कर से एक टेंपो पलट गया। टेंपो में सवार चार लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
टेंपो बिंदकी से सवारी भरकर ललौली जा रहा था। बसंतीखेड़ा मोड़ के पास पीछे से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। टेंपो अनियंत्रित होकर खड्ड में जा घुसा। टेंपों में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आवाज सुनकर सड़क से गुजर रहे यात्री व खेतों में काम करने वाले लोग पहुंचे। टेंपों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
घायलों में जनपद बांदा के अतरहट गांव निवासी राकेश कुमार (42) उनकी पत्नी शिवदेवी(40), थाना थरियांव निवासी राकेश सिंह (45), जाफरगंज थाने के कटरा गांव निवासी राघवेंद्र(38) ज्यादा घायल दिखे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया। इलाज के दौरान चिकित्सक ने राघवेंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
बोलेरो की टक्कर से टेंपो पलटा, चार घायल
बसंतीखेड़ा मोड़ के पास हुआ हादसा