फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रैक्टर में घुसी बाइक, पिता-पुत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। बाइक से गांव लौट रहे पिता-पुत्र की रविवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों बाइक से थे। इनकी बाइक मलवां में सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई। सूचना पर भीड़ लग गई। पुलिस के पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी दिखाई। हालांकि समझाने पर वे शांत हो गए।

मलवां थाना क्षेत्र के जखनी गांव निवासी राम सजीवन (60) अपने बेटे रामजी (25) के साथ शहर आए थे। रात में गांव लौट रहे थे। रामजी बाइक चला रहा था। नेवलापुर गांव के पास एक बिगड़ा ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई लाल कपड़ा या संकेत न लगने से इनकी बाइक पीछे से ट्रैक्टर में जा टकराई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। एसओ अनूप सिंह ने बताया बाइक चला रहे रामजी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचना दे दी गई है। गांव नजदीक होने की वजह से इलाकाई लोगों ने पिता-पुत्र को पहचान लिया। दोनों किसानी का काम करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें