फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशक्तों ने पेंशन बढ़ाकर एक हजार करने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
निशक्तों ने मांगी एक हजार रुपये पेंशन
विज्ञापन

हर महीने की पांच तारीख को बैठक करने का निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर।
अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद विकलांग कल्याण सहायता समिति ने निशक्त पेंशन बढ़ाकर 1000 रुपये मासिक करने की मांग की है। सोमवार को नहर कालोनी में निशक्तजनों ने बैठक कर आठ प्रस्ताव पारित किए। इन्हें डीएम से पूरी करने की मांग की। यह तय हुआ कि हर महीने की पांच तारीख को संगठन की बैठक नहर कालोनी में होगी।
विज्ञापन

बैठक में निशक्त अतिथि गृह खाली कराने, निशक्त बंधु की नियमित बैठक कराने, निशक्तों की पेंशन राशि बढ़ाने, सरकारी अर्ध सरकारी नौकरियों में कोटा सुनिश्चित करने, निशक्तों को सरकारी करों से मुक्त करने, बैंक ऋण व्याज मुक्त करने, निशक्तों को शादी अनुदान राशि बढ़ाने, सामूहिक विवाह का आयोजन प्रशासन स्तर से कराने, निशक्त की मौत के बाद उसके आश्रित को पारिवारिक पेंशन का लाभ देने के प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में समिति के जिला प्रबंधक जितेंद्र मिश्रा अष्टावक्र, जितेंद्र सिंह गौर, राजेश कुमार, लवकुश कुमार, प्रेमशंकर, मनोज द्विवेदी, शमशाद अहमद, विक्रम लोधी, रचना द्विवेदी, विनोज द्विवेदी, मनोज द्विवेदी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें