अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। कस्बावासियों की शिकायत पर सोमवार को सप्लाई इंस्पेक्टर जांच करने पहुंचे। ग्रामीणों ने कोटेदार पर राशन वितरण में धांधली करने का आरोप लगाया। कोटेदार के पहुंचने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर विरोध किया। कस्बा के जसवंत सिंह व देवेंद्र व पुष्पेंद्र सिंह ने कोटेदार की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी।
सप्लाई इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने भैरम बाबा मंदिर के पास बैठ कर ग्रामीणों से राशन वितरण की जानकारी ली। ग्रामीणों के हंगामा करने पर सप्लाई इंस्पेक्टर वापस लौट आए। इस मौके पर अशोक चौधरी, अनुराग गुप्ता, रामऔतार सिंह, अशोक मौर्या, महेंद्र गुप्ता, गौरव अग्रहरि, राहुल मौजूद रहे। सप्लाई इंस्पेक्टर ने बताया कि ग्रामीणोें के हंगामा से जांच पूरी नहीं हो सकी है।
कोटेदार की जांच करने पहुंची टीम, हंगामा