कच्ची कोठरी ढहने से वृद्धा की मौत
हुसैनगंज। बारिश से घर गिरने का सिलसिला जारी है। शनिवार की दोपहर तेज बारिश में कच्ची कोठरी भरभरा कर ढह गई। चारपाई पर लेटीं पार्वती(75) को उठने तक का मौका नहीं मिल पाया। कोठरी के मलबे में दबकर इनकी मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।
पार्वती हुसैनगंज थाने के महोई गांव निवासी ननकू रैदास की पत्नी थीं। दीवार गिरने के दौरान परिजनों की चीख पुकार पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद मलबे से पार्वती को बाहर निकाला। तब तक इनकी मौत हो चुकी थी। इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पार्वती के बेटे राजेश की तहरीर पर पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है।
- चारपाई पर लेटी हुई थीं, उठने का मौका नहीं मिला