फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन


बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र में कस्बे के पास सोमवार की शाम राजकुमारी(45) की तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मौत हो गई। महिला के मायके न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। हादसे की खबर पर परिजन थाने पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान की। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।

राजकुमारी ललौली थाना क्षेत्र के पथरी के मजरे अढ़ावल गांव निवासी स्वर्गीय छत्रपाल की पत्नी थीं। इनके बेटे रामचंद्र ने बताया कि बांदा जिले के जौहरपुर गांव में ननिहाल में निमंत्रण था। मां सोमवार की शाम गांव जाने के लिए निकली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिल्ला पुल के पास से टेंपो पकड़ना था। इसी वजह से गांव से पैदल निकली थीं। ललौली कस्बे के पास ही किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने मां की फोटो खींची थी। फोटो देखकर पहचान कर ली। इसके बाद शव को लेने पोस्टमार्टम हाउस आए हैं। पिता की बचपन में मौत हो गई थी। घर में बुजुर्गों में मां का ही सहारा था।

- निमंत्रण में जा रही थी मायके
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें