फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर एक्सप्रेस के इंजन का रिले शार्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। इलाहाबाद से उधमपुर तक जाने वाली उधमपुर एक्सप्रेस के उद्घाटन के दिन ही फाल्ट हो गई। खागा रेलवे स्टेशन के पास इंजन का रिले शार्ट हो गया। इससे करीब एक घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। बाद में रेलवे कर्मचारियों ने दूसरी मालगाड़ी का इंजन लगाकर गाड़ी को रवाना किया।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने इलाहाबाद में उधमपुर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गाड़ी तीन बजकर 50 मिनट पर खागा स्टेशन पहुंची तो इंजन की रिले शार्ट हो गई। इससे ट्रेन करीब घंटे भर गाड़ी खड़ी रही।

कटोघन से मालगाड़ी का इंजन लाकर उधमपुर एक्सप्रेस में लगाया गया। इसके बाद चार बजकर 46 मिनट पर ट्रेन रवाना हो सकी। यातायात निरीक्षक खागा गिरीश उपाध्याय ने बताया कि रिले शार्ट होने से दिक्कत आई थी। इसे सही करा दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद फतेहपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उधमपुर एक्सप्रेस को भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई ने समर्थकों के साथ हरी झंडी दिखाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। इस मौके पर धनंजय द्विवेदी, राम प्रकाश गौतम, अपर्णा सिंह गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन


- करीब एक घंटे तक खागा स्टेशन पर खड़ी रही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें