फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सजे भोले के द्वार, गूंजी जय-जयकार

विज्ञापन
फोटो-14-शहर के तांबेश्वर मंदिर में लगी बैरीकेडिंग। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। महाशिवरात्रि पर जिले के सभी प्रमुख शिव मंदिर दुल्हन की तरह सज गए हैं। मंदिरों की रंगाई-पुताई, बिजली की झालर और फूलों से भव्य सजावट की गई है। शहर के तांबेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश और परिक्रमा की व्यवस्था के लिए नंदी चौराहे तक बैरिकेडिंग की गई है। तांबेश्वर मंदिर में रात एक बजे आरती के बाद दर्शन के लिए कपाट खोल दिए जाएंगे। रविवार तड़के चार बजे से ही शिवालयों में जय-जयकार गूंजने लगी।
विज्ञापन

जिले के चार प्रमुख शिव शक्ति पीठ तांबेश्वर, थवईश्वर, जागेश्वर और गूढ़ेश्वर धाम महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों से भर जाएंगे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी मंदिरों में पुलिस तैनात की गई है।
ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालु गंगा जल से जलाभिषेक करने के लिए नंगे पैर कांवड़ यात्रा पर निकल रहे हैं। कांवड़ियों के जत्थे ढोल-ताशों और डीजे के साथ गांव और मंदिरों से होते हुए गंगा घाट पहुंच रहे हैं। यहां से जल लेकर मंदिर तक आएंगे।
विज्ञापन

सिद्धपीठ थवईश्वर धाम में श्रद्धालु पेट के बल लेटकर परिक्रमा करेंगे और जलाभिषेक करेंगे। थवईश्वर धाम में महाशिवरात्रि से 15 दिवसीय मेला भी शुरू होगा।

नगर पंचायत ने शिवालयों और पहुंच मार्गों की सफाई कराई है। श्री राजराजेश्वर बाड़े बाबा मंदिर, बलखंडेश्वर बाबा, कालेश्वर महादेव और सिद्धेश्वर बाबा मंदिर पूजा-अर्चना के लिए पूरी तरह तैयार हैं। श्री राजराजेश्वर मंदिर में भव्य शृंगार के साथ भंडारा भी आयोजित किया जाएगा।

वीआईपी रोड पर नहीं चलेंगे वाहन
तांबेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए भीड़ जुटती है। ऐसे में पुलिस ने पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन से वीआईपी रोड पर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। वीआईपी रोड पर शनिवार रात से लेकर रविवार देर शाम तक श्रद्धालुओं का आवागमन होगा। ऐसे में प्रशासन ने वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया है।

फोटो-14-शहर के तांबेश्वर मंदिर में लगी बैरीकेडिंग। संवाद

फोटो-14-शहर के तांबेश्वर मंदिर में लगी बैरीकेडिंग। संवाद

फोटो-14-शहर के तांबेश्वर मंदिर में लगी बैरीकेडिंग। संवाद

फोटो-14-शहर के तांबेश्वर मंदिर में लगी बैरीकेडिंग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें