फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा-टांडा हाईवे पर 150 ओवरलोड मौरंग लगे वाहनों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बांदा-टांडा हाईवे पर मंगलवार को संयुक्त टीम ने ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाया। ओवरलोड मौरंग लदेे 150 ट्रकों का चालान किया। बांदा की ओर से आने वाले कई सैकड़ा ओवरलोड ट्रक सीमा पार ही रुके रहे। होटल, ढाबों में खड़े ट्रक भी इस कार्रवाई के दायरे में आए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजीव सिंह के निर्देश पर एआरटीओ अभिषेक कनौजिया, पीटीओ जेएन मिश्रा, खनन अधिकारी मिथिलेश पांडेय, एसडीएम प्रमोद झा, सीओ सिटी केडी मिश्रा की संयुक्त टीम सुबह से वाहनों की छानबीन करने निकली। शहर कोतवाली क्षेत्र के राधानगर में ओवरलोड मौरंग, गिट्टी के लदे ट्रकों की धरपकड़ हुई। इसी रास्ते में मिलने वाले ट्रकों का चालान करती गई टीम शाह कस्बे में रुकी। शाह बाईपास में छानबीन के बाद बहुआ कस्बा पहुंची। कस्बे से एक टीम दतौली यमुना पुल की ओर बांदा सीमा तक गई। दूसरी टीम बहुआ से ललौली चिल्ला यमुना पुल तक पहुंची। दोनों रास्तों में सड़क और ढाबों में खड़े ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई की गई। करीब बीस ट्रकों को ललौली थाने में सीज किया गया। बाकी ट्रकों का ऑनलाइन चालान किया गया। ढाबों में ओवरलोड मौरंग लदे वाहन भी पकड़े गए। कई चालक ट्रक छोड़कर भाग निकले। सैकड़ों ट्रक बांदा सीमा पार भी रुके रहे।
विज्ञापन

एआरटीओ अभिषेक कनौजिया ने बताया कि150 वाहनों का चालान किया गया है। करीब पचास लाख रुपये जुर्माने की कार्रवाई की गई है।
फोटो संख्या एवं परिचय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें