फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालसा मोबाइल सेंटर के 15 कर्मियों से पूछताछ, नतीजा सिफर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। खालसा मोबाइल सेंटर में 26 लाख की चोरी के मामले में पुलिस के हाथ 11 दिन बाद भी सुराग नहीं लगा है। पुलिस टीमों ने दुकान के सारे कर्मचारियों से पूछताछ कर डाली है। कर्मचारियों को भी दुकान में इतना कैश होने अंदाजा नहीं था। क्योंकि दुकान से प्रतिदिन कैश बैंक में जमा होने चला जाता था। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में कैद शातिर की तलाश में कुछ संदिग्धों को धरपकड़ की गई है।
विज्ञापन

रेलबाजार निवासी सरदार गोविंद सिंह का कलक्टरगंज साईं मंदिर के बगल में खालसा मोबाइल सेंटर के नाम से दुकान है। 19 जून की रात दुकान के रोशनदान से घुसकर एक चोर 14 लाख 60 हजार रुपये नगद और 90 मोबाइल फोन चोरी कर भाग निकला था। मामले की जांच में कोतवाली पुलिस के साथ स्वॉट और सर्विलांस टीमें लगी हैं। पुलिस कई शातिरों से पूछताछ कर चुकी है। उसके बाद पुलिस
ने एक-एक कर मोबाइल सेंटर के सभी 15 कर्मियों से पूछताछ की है। कर्मियों ने पुलिस को बताया कि मोबाइल सेंटर से पैसा प्रतिदिन बैंक में जमा होने चला जाता था। इन हालातों में भारी भरकम कैश को लेकर भी पुलिस परेशान है। पुलिस की एक टीम ने जेल में निरुद्ध मोबाइल सेंटर के पार्टनर अजीत सचान से भी पूछताछ की है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें