फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कुत्तों के हमले में 15 भेड़ों की मौत, पशुपालकों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा। थरियांव थाना क्षेत्र के बुधइयापुर मजरे एकारी गांव में रविवार सुबह कुत्तों के हमले से 15 भेड़ों की मौत हो गई। इससे पशुपालकों में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन

बुधइयापुर मजरे एकारी निवासी महेश पाल अपनी भेड़ों को गांव किनारे छप्पर के नीचे बांधकर पास ही सो रहे थे। रात में तेज बारिश और आंधी के कारण उन्हें आहट नहीं मिली। इसी दौरान दो आवारा कुत्ते घुसकर भेड़ों पर हमला कर दिया और 12 भेड़ों को नोच-नोचकर मार डाला।
इसके बाद कुत्ते पास ही गोवर्धन पाल के यहां पहुंच गए। यहां उन्होंने तीन और भेड़ों को मार डाला। सुबह नींद खुलने पर पशुपालकों को घटना की जानकारी हुई। सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पशुपालकों ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने और आवारा कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खागा में आवारा कुत्तों का आतंक, कई लोग जख्मी

कस्बे के रामनगर क्षेत्र स्थित मैरिज हाल के पास आवारा कुत्तों ने आतंक है। ये कुत्ते राह चलते लोगों को दौड़ाकर काट रहे हैं। कुत्तों के हमले में शिक्षक सुशील कुमार, ज्योति सिंह, राहुल सिंह, अनुराग सचान समेत कई लोग जख्मी हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें